Showing posts with label choose camera. Show all posts
Showing posts with label choose camera. Show all posts

Wednesday, 2 January 2019

Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners : Shutter Speed

Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners : Shutter Speed



पिछले tutorial में हमने जाना कि एक्सपोज़र ट्रायंगल क्या है और अपर्चर क्या होता है, क्या काम करता है और इसका आपकी photos में क्या इम्पैक्ट पड़ता है. इस tutorial Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners : Shutter Speed की मदद से हम आपको बताने जा रहे हैं की एक्सपोज़र ट्रायंगल के दूसरे important एलिमेंट shutter speed  के बारे में. इसके लिए हमें सबसे पहले जानना होगा की शटर होता क्या है ?

Shutter

शटर आपके कैमरा के सेंसर के ऊपर लगा एक तरह का पर्दा होता है. जो तब तक बंद रहता है जब तक कि आप photo लेने के लिए कैमरा का बटन प्रेस नहीं करते. जैसे ही आप photo लेने के लिए बटन प्रेस करते हैं यह खुलता है, आपके सब्जेक्ट से लाइट रिफ्लेक्ट होकर आपके कैमरा के सेंसर तक पहुँचती है और शटर बंद हो जाता है. इसका मतलब आपने एक एक्सपोज़र या photo अपने कैमरा में ले लिया है. कैमरा शटर दो तरह के होते हैं 1 मैकेनिकल शटर  2 इलेक्ट्रॉनिक शटर. आजकल के ज्यादातर cameras में मैकेनिकल शटर होता है. कुछ ही कैमरा जैसे mirror less cameras में इलेक्ट्रॉनिक शटर होता है.

Shutter speed

शटर स्पीड, टाइम का वह हिस्सा है जितना आप किसी photo को लेने के लिए चुनते हैं या जितने समय तक कैमरा के सेंसर में लाइट इंटर करती है. ज्यादातर शटर speed को सेकेण्ड के हिस्सों में मापा जाता है. जिसे एक्सपोज़र टाइम भी कहा जाता है. जैसे 1/120, 1/250,1/500 1/4000,1/8000. अगर आप अपने कैमरा में 1/8000 शटर speed चुनते हैं तो इसका मतलब है कि 1 सेकेण्ड के 8000वें हिस्से के बराबर टाइम  कैमरा को photo लेने के लिए मिलता है. इतनी देर में आपका शटर खुलेगा सेंसर को लाइट मिलेगी और शटर बंद हो जायेगा.
और अगर आप 30 sec की शटर स्पीड चुनते हैं तो इसका मतलब है की 30 सेकेंड तक photo लेने के लिए कैमरा का शटर 30 सेकेण्ड तक खुला रहेगा. इस तरह हम ज़रूरत के हिसाब से कैमरा की शटर स्पीड या एक्सपोज़र  को एक सही photo लेने के लिए उपयोग करते हैं.
ज्यादातर  DSLR और mirror lessकैमरे एक दूसरे के 1/4000 वें तक शटर गति को संभाल सकते हैं, जबकि कुछ दूसरे और तेज़ के 1/8000 वें की तेज स्पीड को संभाल सकते हैं। दूसरी ओर, अधिकांश डीएसएलआर या mirror less कैमरों पर सबसे लंबी उपलब्ध शटर स्पीड आमतौर पर 30 सेकंड होती है। यदि आवश्यक हो तो बाहरी रिमोट ट्रिगर्स का उपयोग करके आप लंबी शटर गति का उपयोग कर सकते हैं।

Effect

Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners: Shutter Speed
Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners: Shutter Speed
शटर स्पीड का हमारी photos पर बहुत ज्यादा इफ़ेक्ट पड़ता है.  अगर हम फ़ास्ट शटर स्पीड चुनते हैं, तो आप तेजी से चलती वस्तुओं, जैसे उड़ान में पक्षियों या कारों का  मोशन को खत्म कर सकते हैं. यदि आप पानी की photos लेने के दौरान तेज शटर स्पीड का उपयोग करते हैं, तो प्रत्येक बूंद हवा में पूरी तरह फ्रीज हो जाएगी.
Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners: Shutter Speed
Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners: Shutter Speed
वहीँ अगर हम स्लो शटर speed को चुनते हैं तो photos में मोशन ब्लर आता है. खासकर जब हम मूविंग सब्जेक्ट जैसे की कार, बहता हुआ झरना या किसी चलते हुए व्यक्ति की photo लेते हैं तो photo में मोशन ब्लर आता है. स्लो शटर स्पीड में कैमरा का शटर ज्यादा समय के लिए खुला रहता है, जिससे ज्यादा लाइट कैमरा के सेंसर को मिलती है. स्लो शटर स्पीड का use लैंडस्केप photography और नाईट photography में किया जा सकता है.
स्लो शटरस्पीड को लॉन्ग एक्सपोज़र भी कहा जाता है. आमतौर पर लॉन्ग एक्सपोज़र 1 सेकेण्ड से ज्यादा की शटर स्पीड है.  इस शटर स्पीड में आप एक tripod इस्तेमाल करके शार्प photo ले सकते हैं. एक शानदार मिल्की वे या फिर स्टार ट्रेल फोटो के लिए लॉन्ग एक्सपोज़र  का चुनाव करना हमेशा बेहतर होता है.

Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners: Shutter Speed
Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners: Shutter Speed

photography में 1/100 से 1 सेकेण्ड तक की शटर स्पीड को भी रिलेटिवली स्लो माना जाता है. खासकर 1 सेकेण्ड की शटर स्पीड में आप बिना tripod के शार्प photo नहीं ले सकते हैं. वैसे  आजकल कुछ लेंस बढ़िया वाइब्रेशन रिडक्शन (VR) के साथ आते हैं. जो आपको ऐसी शटर स्पीड में भी काफी अच्छे रिजल्ट देते हैं.
शटर स्पीड का फोटो की शार्पनेस पर भी बहुत इफ़ेक्ट पड़ता है.  अगर आप फ़ास्ट शटर स्पीड में फोटो लेते हैं तो ये शार्प होती हैं जबकि स्लो शटर स्पीड में ये मोशन ब्लर आने से ये थोड़ा ब्लरी हो जाती हैं.

Shutter speed and Exposure

जैसा कि हम जानते हैं शटर स्पीड एक्सपोज़र ट्रायंगल के एक important एलिमेंट है. अगर हम फ़ास्ट शटर स्पीड चुनते हैं तो सेकेण्ड के कुछ हिस्से का ही एक्सपोज़र सेंसर तक पहुँचता है.  जिसका रिजल्ट होता है डार्क फोटो. वहीँ अगर हम स्लो शटर स्पीड का इस्तेमाल करते हैं, तो ज्यादा समय तक सेंसर को एक्सपोज़र मिलता है. और फोटो ब्राईट हो जाती हैं. तो एक प्रॉपर एक्सपोज़र की फोटो के लिए हम शटर स्पीड का उपयोग करते हैं.
नीचे दी गयी photos को और उनकी सेटिंग्स को जरा ध्यान से देखेंगे.
Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners: Shutter Speed
f-5, shutter speed 1/400 sec ISO 100
Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners: Shutter Speed
f-5, shutter speed 1/200 sec ISO 100
Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners: Shutter Speed
f-5, shutter speed 1/125 sec ISO 100
Hindi Basic Photography Tutorials For Beginners: Shutter Speed
f-5, shutter speed 1/60 sec ISO 100
इन photos और इनकी कैमरा सेटिंग्स  को ध्यान से देखने पर हमें पता चलता है कि फ़ास्ट शटर स्पीड में photo में लाइट कम हो रही है और जैसे-जैसे हम शटर स्पीड को स्लो कर रहे हैं लाइट ज्यादा आ रही है. इस तरह शटर स्पीड एक्सपोज़र के लिए जिम्मेदार होती है.
हालांकि सिर्फ शटर स्पीड ही एक प्रॉपर एक्सपोज़र के लिए  जिम्मेदार नहीं है एक्सपोज़र ट्रायंगल के दो अन्य एलिमेंट अपर्चर और आईएसओ के साथ बैलेंस करके आप एक प्रॉपर एक्सपोज़र ले सकते हैं.

Shutter Speed कैसे सेट करें?

जब आप ऑटो मोड में  अपना कैमरा इस्तेमाल करते हैं, तो एक्सपोज़र के हिसाब से  कैमरा शटर स्पीड,अपर्चर और आइएसओ  खुद तय कर लेता है. लेकिन अगर अपने हिसाब से यह करना चाहते हैं, तो आप कैमरा के Manual mode में जाकर इसे शटर स्पीड डायल को घुमा कर एडजस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा आप शटर प्रायोरिटी मोड में जाकर अपने सब्जेक्ट के हिसाब से  शटर स्पीड सेट कर सकते हैं. इस मोड में कैमरा आपकी शटर स्पीड के हिसाब से खुद अपर्चर सेट कर लेता है.


HOW TO CHOOSE YOUR CAMERA IN HINDI

HOW TO CHOOSE YOUR CAMERA IN HINDI


how to choose your camera

How to choose your camera in hindi

अक्सर लोगों को कैमरा लेने में ये confusion होता है कि कौन सा कैमरा लें? इस सवाल का जवाब देना बहुत मुश्किल है क्योंकि हर किसी की अपनी ज़रूरत होती है और एक ही कैमरा हर की विशलिस्ट को पूरा कर दे ऐसा पॉसिबल नहीं हैं. तो आज हम अपनी पोस्ट How to choose your camera in Hindi से आपको आपका कैमरा सेलेक्ट करने में हेल्प करेंगे. इस पोस्ट में दिए गये tips अगर आप फॉलो  करेंगे तो  हमें उम्मीद है कि  आपको कैमरा सेलेक्ट करने में आसानी होगी .
photography  के digital होने से film camera का use लगभग ख़त्म हो गया है.  present में camera generally 5 type के use होते हैं.
How to choose your camera in hindi
How to choose your camera in hindi
1  Point and shoot digital camera  (पॉइंट एंड शूट डिजिटल कैमरा) ये ऐसे कैमरा होते हैं जिनमें लेंस fix रहता है जिसका मतलब आप इनमे लेंस अपग्रेड नहीं कर सकते. आमतौर पर इन  कैमरा की कीमत 4000-5000 रुपये से शुरू होती है और सेंसर साइज और resoultuion के हिसाब से बढ़ती है. साइज में छोटे होने के कारण आप इन्हें आराम से अपनी पॉकेट में रख कर कहीं भी ले जा सकते हैं.
How to choose your camera in hindi
How to choose your camera in hindi
2  mirror less and medium format camera (मिरर लेस और मीडियम फॉर्मेट कैमरा) ये cameras भी point and shoot camera की तरह ही साइज में छोटे होते हैं लेकिन इनमें आपको लेंस चेंज करने का option मिल जाता है और साथ ही बेहतर photo कण्ट्रोल इन cameras की खासियत है. मिररलेस कैमरा में आपको apsc सेंसर और full frame दोनों option मिल जायेंगे. इन cameras की कीमत features और सेंसर साइज के हिसाब से अलग अलग होती है. इनका सेंसर point and shoot कैमरा से बड़ा और बेहतर होता है. साथ ही इन cameras में आप अलग अलग इमेज फॉर्मेट में shoot कर सकते हैं जो किpoint and shoot cameras में नहीं हो पता है.
How to choose your camera in hindi
How to choose your camera in hindi
How to choose your camera in hindi
How to choose your camera in hindi
3 DSLR camera (डीएसएलआर कैमरा) DSLR और mirror less कैमरा में दो differences होते हैं पहला size. DSLR mirror less कैमरा से size में बड़े और भारी होते हैं और दूसरा इनमें मैकेनिकल mirror होता है जो कि mirrorless cameras में नहीं होता. इनमें भी आपको बेहतर picture control मिलता हैं और ये apsc और full frame दोनों sensors में उपलब्ध हैं. इन cameras में mirrorless के मुकाबले आपको ज्यादा lens choices मिलती हैं इसलिए कई लोग dslr को बेहतर मानते हैं.
4  smartphone camera ( स्मार्टफोन कैमरा) smartphone आजकल लगभग सभी के पास होता है. एक अच्छे smartphone से भी सुन्दर photos ले सकते हैं और यह आपको कम कीमत में भी मिल जायेगा.

How to choose your camera in hindi
How to choose your camera in hindi
5  Go pro and drone camera (गो प्रो और ड्रोन कैमरा जैसे स्पेशल कैमरा ) ये स्पेशल केटेगरी के कैमरा हैं जिनको थोड़े अलग एंगल और एरियल photography के लिए use किया जाता है . go pro एक एक्शन कैमरा है अगर आप advanture sports पसंद करते हैं तो आप इसे सेलेक्ट कर सकते हैं .
अब question ये है कि आपको कौन सा कैमरा लेना चाहिए ? दोस्तो अगर आप camera लेना चाह रहे हैं तो आपको कुछ facts को देखना और परखना चाहिए कि आप क्या शूट करना चाहते हैं.
#फूल या क्लोज अप
#अपने बच्चों के photo
# ट्रेवल photos
# nature and landscape
#wildlife
#sports
#weddings
#random pics for instagram or facebook
#street photography
नया कैमरा लेने से पहले आप को यह सोचना चाहिए कि आपका skill level क्या है. आप पहली बार कैमरा ले रहे हैं  या आपको थोड़ा नॉलेज है या फिर आप एक professional हैं ? अगरphotography  सीखना चाहते हैं तो हम आपको एक entry level DSLR लेने की सलाह देंगे क्योंकि professional camera बड़े और भारी होते हैं साथ ही उन cameras में  आपको functions बहुत ज्यादा confuse कर सकते हैं.
1 camera का use कैसे करना चाह रहे हैं, अगर आप सिर्फ सोशल मीडिया में अपनी photo upload करने के लिए कैमरा लेना चाहते हैं तो आप अपने smartphone या एक point and shoot camera से भी यह काम अच्छी तरह कर सकते हैं.
2 आप अगर फूलों की photo  या फिर पोर्ट्रेट शॉट लेना चाहते हैं तो आप point and shoot camera का use कर सकते हैं लेकिन अगर आप इस प्रकार की photography के लिए serious हैं तो आप DSLR या mirror less कैमरा ले सकते हैं.
3 अगर आप एक ट्रेवल फोटोग्राफर बनना चाहते हैं तो आपको एक mirror less या point and shoot कैमरा लेना चाहिए क्योंकि ये DSLR के मुकाबले छोटे size के होते हैं और और इनका वजन कम होने के कारण आप इन्हें कहीं भी आराम से carry कर सकते हैं.
4 अगर आप landscape,nature या sports photography करना चाहते हैं या फिर एक wedding photographer बनना चाहते हैं तो आपको DSLR या miror less और ड्रोन कैमरा लेना चाहिए.
5अगर आप street photography के फील्ड में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं तो आप point and shoot या mirror less कैमरा ले सकते हैं
6 आपका बजट – यह बहुत ही important है कि आप कैमरा लेते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें. बहुत ज्यादा बड़े या professional कैमरा आपका बजट बिगाड़ सकते हैं. बजट को ध्यान में रखते हुए आप कैमरा के साथ अच्छे लेंस भी ले सकते हैं.
7 point and shoot cameras में लेंस fix रहता है मतलब आप इनमें लेंस अपग्रेड नहीं कर सकते हैं . अगर आप फ्यूचर में लेंस अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपको DSLR या mirror less कैमरा लेना समझदारी भरा कदम रहेगा .
साथ ही कुछ features की ओर भी आपने ध्यान देना चाहिए जैसे
camera का resolution क्या है?
camera में इनबिल्ट फ़्लैश है या नहीं ?
क्या कैमरा में विडियो recording की फैसिलिटी है या नहीं?
डिस्प्ले का साइज क्या है ?
wifi की सुविधा है या नहीं ?
कैमरा की बैटरी लाइफ कितनी है ?
कैमरा में इनबिल्ट intervalometer है या नहीं?
इन बातों को ध्यान में रखकर अगर आप अपना सेलेक्ट करेंगे तो आप न सिर्फ अच्छा कैमरा ले सकेंगे बल्कि अपनी hard earned money और टाइम भी सेव कर पाएंगे. हमें उम्मीद है की आपको How to choose your camera in hindi पसंद आया होगा.